{"_id":"388a155ab40b8d6b75dec9c3924a773f","slug":"sample-from-sweet-shop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"47 किलो मिठाई फिंकवाई, 13 के भरे सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
47 किलो मिठाई फिंकवाई, 13 के भरे सैंपल
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Tue, 03 Nov 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली नजदीक आते ही स्वास्थ्य महकमा भी सतर्क हो गया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के दल ने जिला के विभिन्न स्थानों पर छापामारी कर 47 किलो
मिठाइयों को नष्ट करवाया।
वहीं संदेह के आधार पर रायसन और पारला भुंतर से विभिन्न मिठाइयों के 13 सैंपल भी भरे गए। इसके अलावा इन क्षेत्रों से विभाग के टीम ने 6 अनाज के सैंपल भरे हुए हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने रायसन और पारला भुंतर में छापामारी की। विभाग की इस छापामारी से कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। कई कारोबारी तो विभाग की टीम को आता देख अपनी दुकानें बंद कर भाग गए।
इस मौके पर विभाग की टीम ने उक्त स्थानों से 47 किलो ऐसी मिठाइयों को नष्ट करवाया जो खाने योग्य नहीं थीं और कारोबारी इन्हें बेच रहे थे। इसके बाद विभाग की विभिन्न कारोबारियों के यहां से 13 सैंपल मिठाइयों को भरे, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
जबकि विभाग की टीम ने इसी दौरान अनाज के भी 6 सैंपल भरे। इसमें दालें, रिफाइंड तेल और सरसों का तेल आदि शामिल है। उक्त सभी सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि विभाग की यह कार्रवाई आगे भी चलती रहेगी।
इस बारे में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कुल्लू भाविता टंडन का कहना है कि दीपावली नजदीक है। लोगों के स्वास्थ्य से किसी प्रकार का खिलवाड़ न हो, इसके लिए विभाग की टीम छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि विभाग की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। सभी सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।