फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Sainj Valley in the grip of cold due to snowfall

Kullu News: बर्फबारी से ठंड की चपेट में सैंंज घाटी

Sun, 04 Feb 2024 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 04 Feb 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Sainj Valley in the grip of cold due to snowfall
सैंज (कुल्लू)। बर्फबारी और बारिश के कारण सैंज घाटी ठंड की चपेट में आ गई है। लोग ठंड से बचाव के लिए आग का सहारा लेने को मजबूर हैं। सैंज तहसील और बाजार में पूरा दिन झमाझम बारिश होने के कारण सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

घाटी में ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के क्षेत्र में 60 से 90 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है। गाड़ापारली, शैंशर, शांघड़, सुचैहण, बनोगी, रैला, देवगढ़ गोही, दुशाहड़, धाऊगी और कनौन पंचायत के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी की खबर है। ताजा बर्फबारी से पूरी घाटी कड़ाके की ठंड की चपेट में है।
विज्ञापन

मौसम में आए इस बदलाव से कृषि और बागवानी से जुड़े लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सूखे की मार झेल रहे किसानों और बागवानों के लिए बारिश संजीवनी बनकर बरसी है। नए पौधे रोपने के लिए जमीन में पर्याप्त नमी होनेे से बागवानों के चेहरों पर रौनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागवान आलम चंद, वेद राम, खेम राज, देवेंद्र कुमार, चमन लाल ने कहा कि अब सेब के लिए जरूरी चिलिंग आवर्स पूरे होने की संभावना है। उधर, नायब तहसीलदार सैंज हीरा लाल नलवा ने कहा है कि मौसम में आए परिवर्तन से आवश्यक सफर न करें और सुरक्षित स्थानों पर ठहरें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed