फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Sainj Mela... Men wearing chola-cap danced with swords

Kullu News: सैंज मेला... पुरुषों ने चोला-टोपी पहन तलवारों के साथ किया नृत्य

Wed, 07 May 2025 07:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 07 May 2025 07:44 AM IST
विज्ञापन
Sainj Mela... Men wearing chola-cap danced with swords
सैंज में तलवार के साथ नृत्य करते लोक नर्तक। -संवाद
सैंज/न्यूली (कुल्लू)। जिला कुल्लू की सैंज घाटी में देवता लक्ष्मी नारायण के सम्मान में चल रहे जिला स्तरीय सैंज मेले में बुधवार को एक शानदार फैशन शो का आयोजन किया गया। मेले के चौथे दिन कुल्लवी परंपरा के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए ग्रामीण महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में रैंप पर जलवा दिखाया।
विज्ञापन

महिलाएं कुल्लवी पट्टू, धाटू और चंद्रहार पहनकर मंच पर उतरीं और इस आयोजन के माध्यम से परंपराओं को संजोने का संदेश दिया। वहीं, पुरुषों ने भी कुल्लवी चोला-टोपी पहनकर तलवारबाजी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पारंपरिक परिधानों में तलवारबाजी ने मेले में खास आकर्षण पैदा किया, जिसे बच्चों और बुजुर्गों से लेकर सभी ने पसंद किया।
विज्ञापन

इस बीच देवता लक्ष्मी नारायण के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जो सैंज और जिले के अन्य क्षेत्रों से आए थे। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। चौथी और अंतिम सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। वहीं, स्टार कलाकार लोकगायक रमेश ठाकुर ने अपने शानदार गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed