फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Sada's NOC is necessary for electricity and water

बिजली-पानी के लिए साडा की एनओसी जरूरी

Fri, 20 Aug 2021 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Sada's NOC is necessary for electricity and water
केलांग (लाहौल-स्पीति)। उपमंडल मुख्यालय काजा में मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने साडा बैठक की अध्यक्षता की है। मारकंडा ने कहा कि साडा के अधीन अब कोई भी भवन निर्माण, बिजली, पानी का कनेक्शन साडा से एनओसी (अनापत्ति प्रमाणपत्र) मिलने के बाद मिलेगा। एनओसी के बिना किसी को बिजली व पानी का कनेक्शन नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

घर-घर से कूड़ा एकत्रीकरण योजना की नई मासिक दरें भी तय की गई। इनमें प्रति घर 100 रुपये, सरकारी आवास से 150 रुपये, दस कमरों से अधिक वाले होटल से 1000 रुपये, दस कमरों से कम वाले होटल से 700 रुपये, होम स्टे से 300 रुपये, ढाबे से 300 रुपये, मटन-चिकन दुकान से 500 रुपये, बारबर (नाई) से 200 रुपये प्रति माह शुल्क तय किया गया। मंत्री ने कहा कि काजा और ताबो में हाई मास्ट लाइट लगाई जाएंगी। इसके साथ ही इन दोनों जगह में नए सेल्फी प्वाइंट विकसित किए जाएंगे। एसडीएम से सेल्फी प्वाइंट की जगह चिह्नित करने के लिए कहा है। बैठक में एडीएम मोहन दत्त शर्मा, एसडीएम महेंद्र प्रताप सिंह, एआरओ पदमा दोरजे, बीडीओ कार्यकारी टशी डोलकर, मनीष आर्य, बीएमओ तेंजिन नोरबू, मनोज नेगी, टशी ज्ञामचो, साडा के सदस्य नोरबू बौद्ध, तंडूप फूंचोक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed