फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Rural women will sell traditional dishes under the German hangar

Kullu News: जर्मन हैंगर के नीचे परंपरागत व्यंजन बेचेगी ग्रामीण महिलाएं

Thu, 25 Sep 2025 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 25 Sep 2025 11:03 PM IST
सार

कुल्लू में अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के लिए प्रदर्शनी मैदान में अस्थायी खाद्य बाजार और जर्मन हैंगर लगाए जा रहे हैं। ग्रामीण महिलाएं पारंपरिक व्यंजन बेचेंगी। प्लाट आवंटन की प्रक्रिया जारी है, जिससे स्थानीय कारोबारियों को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
Rural women will sell traditional dishes under the German hangar

विस्तार

दशहरा उत्सव के लिए प्रदर्शनी मैदान में सजेगा लजीज व्यंजनों का बाजार
विज्ञापन

कारोबारियों के लिए प्लाट आवंटन की प्रक्रिया जारी

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के दौरान ग्रामीण महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के बैनर तले जर्मन हैंगर के नीचे परंपरागत व्यंजन बेचेंगी।
इसके लिए प्रदर्शनी मैदान में स्टाॅल लगाने का काम चल रहा है और साथ में लोगों के बैठने के लिए जर्मन हैंगर लगाए जा रहे हैं। मैदान में चार जर्मन हैंगर स्थापित किए जाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और मैदान में भी स्टाल और जर्मन हैंगर स्थापित होने की प्रक्रिया को अंजाम दिया जा रहा है। यहां हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में परोसे जाने वाले सिड्डू, देसी घी, कोदरे के सिड्डू, कचौरी, आचार सहित कोदरे की चाय जैसे परंपरागत व्यंजन लोगों को उपलब्ध होंगे। हालांकि इन व्यंजनों को बनाने के लिए हालांकि स्टाल लगाए जा रहे हैं लेकिन लोगों को बैठने के लिए अलग से जर्मन हैंगर लगाए जा रहे हैं। इनमें नीचे कुर्सियां और टेबल लगातार लोगों को ये लजीज व्यंजन परोसे जाएंगे। इसके लिए महिला मंडल, स्वयं सहायता समूह और कारोबारी महिलाएं स्टाल लेने की प्रक्रिया में हिस्सा ले रही हैं।

दशहरा उत्सव में सजने वाले अस्थायी बाजार के लिए प्लाॅट आवंटन की प्रक्रिया जारी है। वीरवार को भी सुबह से प्लाॅट आवंटन की प्रक्रिया में कारोबारियों ने हिस्सा लिया और आज उन कारोबारियों को प्लाट दिए गए जो इससे पहले प्लाट आवंटन में हिस्सा नहीं ले पाए थे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed