फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Royal apple prices fall, now gardeners are not plucking golden

रॉयल सेब के दाम गिरे, अब गोल्डन का तुड़ान नहीं कर रहे बागवान

Mon, 30 Aug 2021 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Royal apple prices fall, now gardeners are not plucking golden
कुल्लू जिला में सेब की पैकिंग करने में जुटे पैकर। - फोटो : Kullu
कुल्लू। रॉयल सेब के दाम गिरने के बाद बागवानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। रॉयल सेब को गुणवत्ता में बेहतर माना जाता है। ऐसे में बागवान गोल्डन, रेड गोल्डन सहित अन्य वैराइटी को बगीचों से तोड़ने का जोखिम नहीं उठा रहे हैं। बागवानों को रॉयल की तरह गोल्डन के पिटने की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

रॉयल सेब की तरह अब गोल्डन सेब भी तैयार है। इसकी बाजार में खूब मांग रहती है। हालांकि सेब की रॉयल की वैराइटी कम है। बागवानों का मानना है कि जब मंडियों में लाल रंग का रॉयल सेब ही बेहतर दामों में नहीं बिक रहा है तो अन्य वैराइटी के अच्छे दाम मिलने के आसार नहीं है। फिलहाल बागवान भी सेब को मंडियों तक भेजने में जल्दबाजी नहीं कर रहे हैं। घाटी के बागवान सुरेश कुमार, चमन लाल ठाकुर, दिनेश, राजेश ठाकुर, बलवीर सिंह और नानक चंद ने कहा कि यह पहला मौका है कि सेब सीजन के चरम पर होने के बीच ही ऐसी स्थिति बनी है। सेब सीजन के आखिर दौर में हर बार दाम गिर जाते थे। लेकिन इस बार लगातार सेब के दाम गिरे हैं। छोटा सेब 25 से 30 रुपये किलो प्रति किलो तक बिक रहा है। कुल्लू सदर फल एवं सब्जी उत्पादक संगठन के महासचिव सुनील राणा ने कहा कि बागवान को निराशा हाथ लगी है। सीजन में ही बागवान अपने सालभर का खर्चा निकालते हैं। बागवानों को सेब के बेहतर दाम मिले, इसके लिए नीति बनानी चाहिए। सब्जी मंडी बंदरोल में आढ़ती यूनियन के अध्यक्ष मोहन ठाकुर ने कहा कि सोमवार को भी सब्जी मंडी में सेब 30 से लेकर 50 रुपये प्रति किलो तक बिका। उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों के व्यापारी सेब खरीद रहे हैं। बागवानों को सेब के बेहतर दाम दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। सेब की किस्म रॉयल के मुकाबले कम आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed