फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   rohtang

अधिकारिक तौर पर आज से रोहतांग दर्रा बंद

Mon, 14 Nov 2016 09:34 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Mon, 14 Nov 2016 09:34 PM IST
विज्ञापन
rohtang
रोहतांग दर्रा - फोटो : अमर उजाला

रोहतांग दर्रे में भारी बर्फबारी हो जाने की सूरत में लाहौल घाटी शेष विश्व से कट जाएगी। हालांकि अभी भी मौसम अनुकूल होने के कारण 13050 फीट रोहतांग दर्रे से वाहनों की आवाजाही जारी है। बावजूद इसके मंगलवार से रोहतांग दर्रा आधिकारिक तौर से बंद हो जाएगा। लाहौल स्पीति प्रशासन ने दर्रे के दोनो ओर बचाव चौकियां स्थापित कर दी हैं। कोकसर और मढ़ी में स्थापित की गई बचाव चौकियों में जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है। रोहतांग लांघने वाले वाहन चालकों के अब कोकसर और मढ़ी में स्थापित बचाव चौकियों में पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। जिससे विपरीत परिस्थितियों में बचाव दल के जवान उनकी सहायता को रोहतांग में पहुंच सके।

विज्ञापन


लाहौल स्पीति प्रशासनिक अमले ने विंटर सीजन से निपटने के लिए तमाम तैयारियां कर ली हैं। वहीं रोहतांग के आर पार मंगलवार से बचाव चौकी भी अपना काम शुरू कर देंगी। हालांकि अभी रोहतांग दर्रे में वाहनों की आवाजाही को लेकर कोई परेशानी नहीं है। ठंड के चलते लाहौल और कुल्लू की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में झीलें और पेयजल स्रोतों में पानी का जमना शुरू हो गया है।  एसडीएम केलांग सन्नी शर्मा ने कहा कि रोहतांग के आर-पार कोकसर व मढ़ी में बचाव चौकियां आज से अपना काम शुरू कर देंगी। दोनों ओर रेसक्यू टीम में अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली के एक्सपर्ट सहित 18 लोग शामिल होंगे। रोहतांग में अभी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बहाल है। वहीं इस संबंध में 70 आरसीसी के ओसी लेफ्टिनेंट कर्नल विजय कुमार ने कहा कि सीमा सड़क संगठन रोहतांग दर्रे को भारी बर्फबारी तक यातायात के लिए बहाल रखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed