{"_id":"66700f4c93403fde0902aa69","slug":"rohru-jaana-meri-aamiyethe-audience-danced-to-it-kullu-news-c-89-1-klu1001-124895-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: रोहड़ू जाणा मेरी आमिये... पर खूब थिरके दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: रोहड़ू जाणा मेरी आमिये... पर खूब थिरके दर्शक
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। जिले में भुंतर मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली लोकगायक दीपक जंदेवा ने खूब धमाल मचाया। दीपक जंदेवा ने पहाड़ी और फिल्मी गीतों पर दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। इसके साथ ही मंडी जिले की दीपिका बंसल ने अपनी आवाज से दर्शकों की तालियां बटोरीं।
स्टार कलाकार दीपक जंदेवा ने तू शुणे तारा लाड़िये, बड़ी दूर से आए हैं, रंग बदले दो चार, आमा झूले आमा झूले, मैं जट यमला पगला दीवाना, सावन में लग गई आग, हेरा ऊझी रा खापरा, चलते चलते मेरे यह गीत याद रखना, ओ सुमित्रा, साहिबा री बीबिये, बोतल रह गई ठेके पर धमाल मचाया। जब रोहड़ू जाणा मेरी आमिये गीत पेश किया तो दर्शक भी नाचने लगे।
इससे पहले तीसरी सांस्कृतिक संध्या में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरोत्तम ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मेला समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें सम्मानित किया। सांस्कृतिक संध्या में मंडी की दीपिका बंसल ने कजरा मोहब्बत वाला, जलता है दिल, हमे तुमसे प्यार कितना, चाहा है रव से भी ज्यादा, माही वे, मेरे रश्के कमर आदि गीतों पर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
देव वर्धन म्यूजिकल ग्रुप भुंतर, आद्विक, सलीम, दीपू, वरुण, लेख राज ठाकुर, शिवम बैंड, रमेश, तेजिंद्र, संजय, खूब राम धीमान ने भी शानदार प्रस्तुतियां दीं। संध्या के दौरान दर्शक दीर्घा में बैठे युवा पहाड़ी गीतों पर खूब थिरके। इस दौरान मेला समिति के चेयरमैन पवन कुमार, सचिव हर्षित शर्मा, नगर पंचायत भुंतर प्रधान मीना ठाकुर, उपप्रधान अजय किशोर, पार्षद उर्मिला, दिनेश शर्मा, करन सेठी, जिला पंचायत प्रधान संजू पंडित आदि मौजूद रहे।
....
फिल्मों में गीत गाने का सपना : दीपिका
मंडी की उभरती लोकगायिका दीपिका बंसल बॉलीवुड में कदम रखने का सपना संजोए हुए हैं। दीपिका बंसल ने कहा कि मैं बॉलीवुड की फिल्मों में गीत गाने की तैयारी कर रही हूं। जल्द ही मेरा सपना पूरा होने की उम्मीद है। मैं हिमाचली गीतों को गाने के साथ ही अब पंजाबी और हिंदी गानों की ओर ध्यान दे रही हूं। देशभर में अब तक 20 से अधिक शो कर चुकी हूं। संवाद