फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Roads to remain closed for three days during the Rally of Himalayas.

Kullu News: रैली ऑफ हिमालयाज के दौरान तीन दिन बंद रहेंगे मार्ग

Sat, 15 Aug 2026 05:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 15 Aug 2026 05:59 AM IST
विज्ञापन
Roads to remain closed for three days during the Rally of Himalayas.
केलांग (लाहौल-स्पीति)। छठी रैली ऑफ हिमालयाज-2026 के आयोजन के चलते लाहौल-स्पीति में तीन दिन निर्धारित समय के लिए आम वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
विज्ञापन

उपायुक्त किरण भड़ाना ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए यातायात व्यवस्था, सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर आदेश जारी किए हैं। रैली का आयोजन 27 से 29 सितंबर तक होगा।
प्रशासन के आदेश के अनुसार 27 सितंबर को ग्रांफू जंक्शन से काजा तक सुबह 3:00 से दोपहर 1:30 बजे तक, 28 सितंबर को काजा जंक्शन से जिस्पा तक सुबह 3:00 से दोपहर 1:30 बजे तक और 29 सितंबर को दारचा जंक्शन से शिंकुला की ओर सुबह 4:00 से 6:00 बजे तक आम वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
विज्ञापन

इस दौरान केवल रैली वाहनों और आपातकालीन वाहनों को आवागमन की अनुमति होगी। रैली के दौरान प्रेशर हॉर्न के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। अस्पतालों, सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और घोषित शांत क्षेत्रों के आसपास अनावश्यक हॉर्न बजाने पर भी रोक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली मार्ग और आसपास के वन क्षेत्रों में प्लास्टिक, कूड़ा-कचरा या अन्य अपशिष्ट फेंकने पर भी रोक रहेगी। सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना वन क्षेत्रों में टेंट लगाने या किसी अन्य गतिविधि को अंजाम देने की अनुमति नहीं होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed