फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Roads, electricity and drinking water schemes closed due to white curfew

व्हाइट कर्फ्यू से सड़कें, बिजली और पेयजल योजनाएं बंद

Sun, 09 Jan 2022 09:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 09:27 PM IST
विज्ञापन
Roads, electricity and drinking water schemes closed due to white curfew
कुल्लू/केलांग। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति और कुल्लू जिले में भारी बर्फबारी से तीन एनएच समेत 211 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही थम गई है। इसमें एनएच-03 मनाली-केलांग, औट-लूहरी एनएच 305 और एनएच-505 समदो शामिल है। एक स्टेट हाईवे भी बंद है। बिजली बोर्ड के 70 ट्रांसफार्मर बर्फबारी से ठप हो गए। इससे लगभग 150 गांवों में बिजली गुल हो गई है। दोनों जिलों में व्हाइट कर्फ्यू से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा कड़ाके की ठंड से 10 पेयजल योजनाएं भी जाम हो गई हैं। लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। गत दिनों से दोनों जिलों में दुश्वारियां बरकरार है। जनजीवन पूरी तरह से पटरी से उतर गया। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई। ग्रामीणों ने घरों की छत पर टिकी बर्फ को बेलचे की सहायता से हटाया। सड़कों पर भारी बर्फ गिरने से फिसलन बढ़ गई है। वाहन चलाना भी जोखिम भरा हो गया। हालांकि खुले मार्गों पर बसें रोजाना की तरह चलती रही। हालांकि बीआरओ और लोक निर्माण विभाग बंद मार्गों को बहाल करने में जुटे हुए हैं। लेकिन बर्फ ज्यादा होने से बहाली में समय लग रहा है। उधर, उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग और उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज ने बताया कि बर्फबारी से ठप पड़े मार्गों और बिजली आपूर्ति को बहाल किया जा रहा है। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं, ताकि लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन

तंदूर व हीटर जला ठंड की जा रही दूर
शहरों समेत गांवों में भारी बर्फबारी और बारिश से कड़ाके की ठंड पड़ गई। जिससे दोनों जिले शीतलहर की चपेट में आ गए। ऐसे में ठंड से बचने के लिए शहरों में हीटर और ग्रामीण इलाकों में लोग तंदूर जलाकर ठंड को दूर कर रहे हैं। ज्यादा परेशानी ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आ रही है। कई गांवों में बिजली न होने से लोग अंधरे में ही रातें काट रहे हैं। घरेलू कार्य समेत अन्य कामकाज ठप हो गया है। हालांकि बिजली बोर्ड आपूर्ति को बहाल करने में जुटा हुआ है। बर्फबारी कर्मचारियों के बहाली कार्य में बाधा बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed