फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   road

न्यूली-शैंशर मार्ग पर गिरी चट्टान, सब्जियों के वाहन फंसे

Tue, 28 Jul 2020 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
road
न्यूली-शैंशर मार्ग पर बारिश से चट्टान गिरने से वाहनों की आवाजाही बंद होने पर पैदल ही गंतव्य की ओर ? - फोटो : Kullu
कुल्लू/न्यूली। जिला कुल्लू में सोमवार रात को कई इलाकों में भारी बारिश हुई है। मनाली के साथ बंजार व सैंज घाटी में बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ी। पागलनाला लोगों के लिए परेशानी बन गया है।
विज्ञापन

बारिश से 14 किलोमीटर लंबे न्यूली-शैंशर मार्ग पर चट्टानों के गिरने का क्रम जारी है। इस पर मंगलवार सुबह भी एक विशालकाय चट्टान आने से मार्ग बंद हो गया और लोगों को अपने बच्चों के साथ पैदल ही गंतव्य की ओर रवाना होना पड़ा। ऐसे में कई छोटी गाड़ियों के साथ सब्जियां की गाड़ियां यहां फंस गई। मानसून आने के बाद लारजी-सैंज मार्ग कई बार बंद हो गया है। इसके चलते मंगलवार सुबह भी यहां पर करीब दो घंटे तक सब्जियों से भरी गाड़ियां फंसी रही। बारिश से पागलनाला में पानी के साथ मलबा आ गया और सड़क के दोनों तरफ बहने लगा। इससे यहां सुबह के समय सब्जी मंडी को जाने वाली सेब, नाशपाती व सब्जियों से भरी दर्जनों गाड़ियां दो घंटे तक फंसी रही। इसके बाद मौके पर पहुंची लोनिवि की मशीन ने मलबा हटाकर इसे साफ किया। इसके बाद घाटी के किसानों-बागवानों ने राहत की सांस ली है। किसान देवराज, प्रेम सिंह, पवन कुमार, रूमा देवी, किशोरी लाल, दुनी चंद, उत्तम चंद तथा प्रेम सिंह का कहना है कि इस सड़क के बंद होने से लोगों को अपनी सब्जियों की गाड़ियों को ले जाना जोखिम भरा हो गया है। उधर, जिला के कुल्लू-मनाली तथा मनाली-लेह मार्ग पर मलबा गिरने तथा पत्थरों के गिरने का क्रम जारी रहा। लेकिन वाहनों की आवाजाही सामान्य चल रही है। नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। इसके चलते प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed