फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Road debris entered three houses

तीन घरों में घुसा सड़क का मलबा

Sat, 31 Jul 2021 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Road debris entered three houses
कुल्लू जिला की गड़सा घाटी के भलाण-एक पंचायत के ढलाण गांव में लोगों के घरों में घुसा पानी और मलबा। - फोटो : Kullu
कुल्लू। जिला कुल्लू की ग्राम पंचायत भलाण-एक में बारिश कहर बनकर बरसी है। गड़सा घाटी में लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ा है। निर्माणाधीन धारा-बरशौगी सड़क का कटिंग के बाद मार्ग के किनारे मलबा फेंकने से ढलाण गांव को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

घाटी में शुक्रवार रात को हुई बारिश से सड़क की मिट्टी बहकर गांव के तीन घरों में घुस गई। इससे करीब 15 बीघा निजी भूमि मलबे की चपेट में आई है। ग्राम पंचायत भलाण-एक के उपप्रधान श्याम सुंदर ने कहा कि भारी बारिश के कारण शुक्रवार रात दस बजे से तीन बजे तक मलबा गांव में आता रहा। इसके चलते शेर सिंह, ओमचंद और ध्वज राज के घरों में मलबा घुस गया। गांव के अन्य घरों के लिए निर्माणाधीन सड़क का मलबा खतरा बन गया है। इतना ही नहीं लगातार बारिश होने से गांव के आधा दर्जन घरों को खतरा बना हुआ है। ग्रामीण बुद्धि सिंह, जयकृष्ण, योगिंद्र, सुनील, शेर सिंह, ध्वज राज, ओमचंद ने कहा कि धारा-बरशौगी मार्ग का मलबा उपयुक्त स्थान पर डंप करने के बजाय सड़क के किनारों पर ही फैलाया जा रहा है। इसके चलते ग्रामीणों के घरों को खतरा पैदा हो गया है। पाइप लाइन टूटने से पेयजल सप्लाई ठप पड़ गई है। हालांकि विभागीय अधिकारियों से बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या हल नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने करीब तीन सप्ताह पूर्व मुख्यमंत्री सेवा संकल्प में भी शिकायत दर्ज करवाई थी। उधर, इस संबंध में लोनिवि के एसडीओ बीसी चंदेल ने कहा कि उन्होंने मौके का जायजा लिया है। भारी बारिश और गांव के पीछे सड़क में आठ मोड़ होने के चलते मलबा नीचे उतरा है। विभाग की ओर से ग्रामीणों की हरसंभव सहायता की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed