{"_id":"68ab45d10885d872cf0a6bdd","slug":"rivers-and-streams-are-in-spate-due-to-rain-people-of-patlikuhal-are-scared-kullu-news-c-89-1-klu1002-155417-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बारिश से उफान पर नदी-नाले, पतलीकूहल के लोग सहमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बारिश से उफान पर नदी-नाले, पतलीकूहल के लोग सहमे
Sun, 24 Aug 2025 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 24 Aug 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
प्रशासन ने दी नदी नालों से दूर रहने की सलाह
पतलीकूहल (कुल्लू)। घाटी में लगातार हो रही तेज बारिश से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। पतलीकूहल से आलू ग्राउंड तक के इलाकों में रहने वाले लोग हालात को लेकर चिंता में हैं।
हालांकि प्रशासन का कहना है कि अभी ब्यास नदी में खतरे जैसी कोई स्थिति नहीं है, मगर पानी का बढ़ता स्तर लोगों के मन में डर है। ऐसे में पतलीकूहल बाजार और आसपास के दुकानदारों तथा स्थानीय निवासियों की नजर लगातार ब्यास नदी पर टिकी हुई है। लोगों का कहना है कि वह 1995, 2018, 2023 और 2024 की बाढ़ के दौरान ब्यास नदी का रौद्र रूप देख चुक हैं। इन घटनाओं को याद करते हुए भी रौंगटे खड़े हो जाते हैं।
एसडीएम मनाली रमण शर्मा ने बताया कि लगातार बारिश के चलते अलर्ट जारी कर दिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे नदी-नालों से दूर रहें और किसी भी तरह के जोखिम से बचें।
विज्ञापन
--