{"_id":"69c6bbc899b300d1c60c636f","slug":"reservation-and-rotation-process-for-municipal-elections-will-be-held-today-kullu-news-c-89-1-klu1001-172328-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: नगर निकाय चुनाव के लिए आज होगी आरक्षण, रोटेशन की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: नगर निकाय चुनाव के लिए आज होगी आरक्षण, रोटेशन की प्रक्रिया
विज्ञापन
कुल्लू। नगर निकाय चुनावों के लिए सीटों के आरक्षण और रोटेशन की प्रक्रिया शनिवार को लॉटरी के माध्यम से निर्धारित की जाएगी। यह प्रक्रिया कुल्लू में नियुक्त राजपत्रित अधिकारियों और गण्यमान्य लोगों की उपस्थिति में पूरी होगी। ऐसे में नगर निकाय चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों की नजरें इस प्रक्रिया पर टिकी हुई हैं। लॉटरी में जहां कुछ उम्मीदवारों को मौका मिलेगा, वहीं कुछ की उम्मीदों पर पानी भी फिर सकता है।
नगर परिषद कुल्लू और मनाली में आमतौर पर मुकाबला कड़ा रहता है। ऐसे में लॉटरी के माध्यम से शनिवार को स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी। सीटों के आरक्षण और रोटेशन की यह प्रक्रिया पहले 27 मार्च को आयोजित होनी थी, लेकिन शुक्रवार को यह नहीं हो सकी। अब इसे 28 मार्च को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी (नगर पालिका) एवं उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने औपचारिक आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेशों में कहा गया है कि कुल्लू के स्थानीय निकायों में सीटों के आरक्षण और रोटेशन का निर्धारण 28 मार्च को ड्रॉ ऑफ लॉट्स के माध्यम से किया जाएगा। इस बारे में एडीसी कुल्लू अश्वनी कुमार ने बताया कि नगर परिषद कुल्लू, मनाली, नगर पंचायत भुंतर, बंजार और निरमंड के वार्डों के आरक्षण और रोटेशन का निर्धारण 28 मार्च को दोपहर 2 बजे बहुउद्देशीय भवन कुल्लू के कॉन्फ्रेंस रूम में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। संवाद