फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Remove toll plaza from Dohlunala, otherwise there will be agitation

Kullu News: डोहलूनाला से टोल प्लाजा हटाओ, नहीं तो आंदोलन होगा

Wed, 29 Jan 2025 09:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 29 Jan 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
Remove toll plaza from Dohlunala, otherwise there will be agitation
कुल्लू में उपायुक्त को डोहलू नाला के विरोध में ज्ञापन सौपते हुए।-संवाद
ढालपुर में 10 संगठनों के पदाधिकारियों ने बैठक में रणनीति बनाकर दी चेतावनी
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने डीसी को भी सौंपा पत्र, नहीं थम रहा टोल प्लाजा का विरोध
आरोप- नियम ताक पर रखकर बनाया है टोल प्लाजा, लोगों को होगा नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। डोहलूनाला टोल प्लाजा को लेकर लोगों का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित ढालपुर में 10 संगठनों के पदाधिकारी एकत्रित हुए। इसके बाद डोहलूनाला टोल प्लाजा के विरोध में रणनीति तैयार की गई।
एक दिन पहले डोहलूनाला में जाकर एसडीएम कुल्लू ने जन सुनवाई की थी। विभिन्न संगठनों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त तोरुल एस रवीश से मिला।
प्रतिनिधिमंडल ने लिखित पत्र सौंपकर डोहलूनाला टोल प्लाजा को हटाने की मांग की है। डोहलूनाला टोल प्लाजा संघर्ष समिति के सह संयोजक घनश्याम कपूर ने कहा कि यह टोल प्लाजा एनएचएआई के नियमों पर भी खरा नहीं उतरता है। कायदे से एक टोल प्लाजा से दूसरे की दूरी 60 किलोमीटर होनी चाहिए, लेकिन टकोली में स्थापित टोल प्लाजा से डोहलूनाला की दूरी 38 किलोमीटर है। ऐसे में डोहलूनाला टोल प्लाजा नियमों पर खरा नहीं उतरता है। केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी संसद में इस बात को साफ कर चुके हैं। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि 60 किलोमीटर के भीतर अगर कोई टोल लगा है तो उसे रिमूव किया जाएगा। ऐसे में डोहलूनाला टोल प्लाजा को हटाया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा है कि अगर आने वाले समय में इसे नहीं हटाया गया तो क्षेत्र के लोगों को आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन

फोरलेन संघर्ष समिति के संयोजक दिनेश सेन ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को इस टोल प्लाजा के शुरू होने से नुकसान होगा। हालांकि, आपदा के बाद इसे बंद किया गयाथा, लेकिन अब टोल प्लाजा शुरू करने की तैयारी है। इसके चलते काफी परेशानी होगी। उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने उनकी समस्या को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस दौरान भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष ऋषि राज राणा, होटलियर एसोसिएशन, टैक्सी यूनियन मनाली सहित दस संगठनों के पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed