फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Relief from heat due to one hour's torrential rain in Kullu

कुल्लू में एक घंटे की झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत

Wed, 15 Jun 2022 10:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Relief from heat due to one hour's torrential rain in Kullu
जिला मुख्यालय कुल्लू में बारिश से तालाब बनी सड़क। -संवाद - फोटो : Kullu
कुल्लू। जिले अधिकतर हिस्सों में तेज बारिश सेब और फसलों के लिए संजीवनी बनकर बरसी। बारिश से नगदी फसल हरा मटर, टमाटर, गोभी समेत अन्य फसलों के अच्छे उत्पादन की उम्मीद है। जिलेभर में शाम के समय एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश से शहरवासियों और लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन

सड़कें पानी से भर गईं। बारिश के बीच स्कूलों से विद्यार्थी भीगते-भीगते घर पहुंचे। कुल्लू शहर समेत, नग्गर, भुंतर, बंजार, सैंज और तीर्थन वैली में बुधवार दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। एक घंटे की बारिश में सड़कें तालाब बन गईं। नालियों ब्लॉक होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर बहता रहा। आसमान में अंधेरा छाया जबकि बिजली की गड़गड़ाहट के साथ बारिश होती रही।
विज्ञापन

इससे लोगों का चलना भी मुश्किल हो गया। इस दौरान लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
स्कूलों में छुट्टी होने के बाद विद्यार्थी बारिश के बीच घर पहुंचे। सैंज के ग्रामीण यादव राम, केहर सिंह और सुनील कुमार ने बताया कि सैंज में हुई एक घंटे की बारिश ने 15 वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे सड़क चंद सेकेंड में पानी से भर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे चलना भी मुश्किल हो गया। बागवान-किसान शेर सिंह, दिले राम, ओम प्रकाश, दिनेश, चुनी लाल ने बताया कि एक सप्ताह से शाम के समय हो रही बारिश कृषि-बागवानी के लिए संजीवनी है। उन्होंने कहा दिन में गर्मी के कारण खेतों में सूखे जैसे हालात हैं। इसकी वजह से फसलें खेतों में ही मुरझा रही हैं। सेब को भी नुकसान हो रहा है। बागवानी विभाग कुल्लू के उपनिदेशक डॉ. बीएम चौहान ने बताया कि बारिश सेब के लिए लाभदायक है, लेकिन अंधड़ के कारण पौधों को नुकसान हो रहा है। फल जमीन पर गिर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed