{"_id":"66b8b770be518603d20bfe18","slug":"rehearsal-of-independence-day-parade-in-dhalpur-kullu-news-c-89-1-ssml1012-128599-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: ढालपुर में स्वतंत्रता दिवस परेड की रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: ढालपुर में स्वतंत्रता दिवस परेड की रिहर्सल
विज्ञापन
कुल्लू के ढालपुर मैदान में परेड़ की रिहर्सल में जुटे जवान।
कुल्लू। ढालपुर मैदान पर मनाए जाने वाले 78वें जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रविवार को ढालपुर में पुलिस, होमगार्ड और अन्य टुकड़ियों ने परेड की रिहर्सल शुरू कर दी है। समारोह को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। जिले में शांति बनी रहे, इसके लिए बाहरी गाड़ियों की जांच की जा रही है। नाकों में चौकसी बढ़ा दी गई है।
रविवार को होमगार्ड के बैंड की धुन पर जवानों ने कदमताल की। इसे देखने के लिए लोग भी उमड़े। सुबह के समय बारिश होने से रिहर्सल अधिक समय तक नहीं हो पाई है। ढालपुर में 15 अगस्त को लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह तिरंगा फहराएंगे। कार्यक्रम में परेड के आकर्षण के साथ सरकारी और निजी स्कूलों एवं कुल्लू नाटी के सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेंगे।
एसपी कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन ने कहा कि सुरक्षा के लिए सभी थानों और चौकियों को अपने-अपने क्षेत्र में गश्त और नाके लगाने को कहा गया है। रविवार से ढालपुर में स्वतंत्रता दिवस के लिए पुलिस के साथ अन्य टुकड़ियों ने परेड की रिहर्सल शुरू कर दी है। 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। संवाद