फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Refined became costlier by Rs 35 per liter

रिफाइंड 35 रुपये प्रति लीटर हुआ महंगा

Wed, 06 Apr 2022 10:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Refined became costlier by Rs 35 per liter
फरेंद्र ठाकुर
विज्ञापन

कुल्लू। प्रदेश में चुनावी साल में भी महंगाई थमने का नाम नहीं ले रही है। इससे लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। सूबे की थोक किराना दुकानों में नए स्टॉक के मुताबिक रिफाइंड तेल 35 रुपये तक बढ़ गया है, जबकि पहले लोगों को 140 रुपये प्रति लीटर मिल रहा था। यानी रिफाइंड तेल अब जनता को 175 रुपये में मिल रहा है।
आटे का 40 किलो का प्रति कट्टा 1000 से बढ़कर 1070 रुपये पहुंचा है। इससे आम जनता की जेब ढीली हो रही है। इसके अलावा 1060 चावल के दाम में भी 25 रुपये का उछाल आया है। पहले लोगों को पांच किलो 1060 चावल की प्रति थैली 325 रुपये में उपलब्ध होती थी, लेकिन अब यह 350 रुपये में मिल रही है। अगर खुले चावल की बात करें तो पहले 1060 चावल 60 रुपये प्रति किलो मिलता था, लेकिन अब 65 से 70 रुपये प्रति किलो पर उपलब्ध हो रहा है। कुल्लू के थोक किराना विक्रेता सुरेश कश्यप, शेर सिंह, सचिन अग्रवाल व तजिंद्र ठाकुर ने बताया कि नए स्टॉक के अनुसार रिफाइंड तेल से लेकर आटा, चावल आदि के दाम बढ़ गए हैं। इससे अब निर्धारित नए प्रिंट रेट पर रिफाइंड तेल लोगों को दिया जा रहा है। यह दाम पीछे से ही बढ़ाए गए हैं। इसे अब किराना दुकानदार निर्धारित रेट पर ही बेच रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

दालें सस्ती, रिफाइंड तेल-चावल महंगा
चुनावी साल में किराना दुकानों में दालों के दाम निरंतर घट रहे हैं। इससे लोगों को राहत मिल रही है, लेकिन रिफाइंड तेल, आटा-चावल के दाम बढ़े हैं। स्थानीय निवासी केसर सिंह, भीम सेन, दिले राम, नोक सिंह व खेम सिंह ने बताया कि चुनावी साल में इस महंगाई की सीधी मार जनता पर पड़ी है। लगातार दामों में इजाफा हो रहा है। रोजमर्रा की खाद्य सामग्री महंगी होने से लोगों का बजट भी गड़बड़ा गया है। पहले किताबें-कॉपी, सीमेंट व बिजली वॉयरिंग की कीमतों में उछाल आया और अब रोजमर्रा सामग्री के दाम भी बढ़ा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed