फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Rath Maidan during the day and colorful programs at Kalakendra at night

Kullu News: दिन को रथ मैदान, रात को कलाकेंद्र में होंगे रंगारंग कार्यक्रम

Sat, 28 Sep 2024 07:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 07:33 PM IST
विज्ञापन
Rath Maidan during the day and colorful programs at Kalakendra at night
कुल्लू। दशहरा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर शनिवार को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार ने कल्चरल कमेटी के साथ बैठक की। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बारे में समीक्षा की। इसमें निर्णय लिए कि इस बार रथ मैदान में एक अलग से मंच स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

यहां 1:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। शाम के 5:30 बजे से कला केंद्र में रात्रि कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। कलाकेंद्र में प्रतिदिन अंतरराष्ट्रीय दलों, राष्ट्रीय दलों तथा स्थानीय दलों की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस बार दशहरा उत्सव में प्रदर्शनी मैदान में स्थानीय बैंड भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। दशहरा उत्सव में रोज शाम 8:10 बजे मुख्यातिथि का स्वागत किया जाएगा। इस मौके पर सहायक आयुक्त शशिपाल नेगी, जिला पर्यटन अधिकारी सुनयना शर्मा, जिला भाषा अधिकारी सुनीला ठाकुर, नायब तहसीलदार सुरभि तथा एपीआरओ जय प्रकाश शर्मा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed