{"_id":"64de58339c137faa2009b756","slug":"ranger-ankita-returned-from-south-korea-welcomed-in-kullu-kullu-news-c-89-1-ssml1015-5082-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: दक्षिण कोरिया से लौटी रेंजर अंकिता, कुल्लू में स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: दक्षिण कोरिया से लौटी रेंजर अंकिता, कुल्लू में स्वागत
Thu, 17 Aug 2023 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 17 Aug 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू पहुंचने पर अंकिता का स्वागत करते।
कुल्लू। विश्व स्काउट जंबूरी से रेंजर अंकिता वापस कुल्लू पहुंची है। जिला मुख्यालय पहुंचने पर रेंजर का भव्य स्वागत किया गया। विश्व स्काउट जंबूरी दक्षिण कोरिया में एक से 12 अगस्त तक आयोजित हुई।
इसमें हिमाचल के कुल्लू से अंकिता ने अंतरराष्ट्रीय स्टाफ मेंबर के रूप में भाग लिया। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने रेंजर अंकिता को दक्षिण कोरिया के लिए रवाना किया था। इस बार कैंप में विश्वभर के 160 से अधिक देशों से लगभग 44,000 स्काउट्स ने हिस्सा लिया। अंकिता ठाकुर जिला कुल्लू के मौहल से संबंध रखती हैं।
अंकिता का स्काउटिंग में पांच साल का अनुभव है और वर्तमान में स्नो लैंड स्काउट्स एवं गाइड्स ओपन ग्रुप की सदस्य हैं। उपायुक्त कुल्लू एवं पुलिस अधीक्षक ने भी अपने कार्यालय में अंकिता ठाकुर का स्वागत किया। इस दौरान स्काउट एंड गाइड के राज्य प्रशिक्षण आयुक्त मनोहर लाल ठाकुर आदि उपस्थित रहे। संवाद