फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Rain slows down Manali's tourism business.

Kullu News: बरसात से थमी मनाली के पर्यटन कारोबार की रफ्तार

Sat, 25 Jul 2026 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Rain slows down Manali's tourism business.
रोहतांग दर्रा पर इन दिनों का नजारा। मानसून के चलते पर्यटको की संख्या में काफी कमी आई है।-संवाद
मनाली। बरसात के मौसम और लगातार जारी रेड एवं ऑरेंज अलर्ट का असर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल मनाली पर साफ दिखाई देने लगा है। पर्यटकों की संख्या घट गई है।
विज्ञापन

मौसम की बेरुखी के चलते वीकेंड भी फीका रहा। रोहतांग दर्रा सहित मनाली के लगभग सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या नाममात्र रह गई है। इसका सीधा असर होटल, टैक्सी, रेस्तरां, एडवेंचर गतिविधियों और स्थानीय कारोबार पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों के अनुसार इन दिनों प्रतिदिन औसतन करीब 400 पर्यटक वाहन ही मनाली पहुंच रहे हैं। सामान्य पर्यटन सीजन की तुलना में यह संख्या न के बराबर है। मौसम विभाग की ओर से जारी रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट के कारण बड़ी संख्या में पर्यटकों ने अपनी यात्राएं स्थगित कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा कारणों से भी कई लोग पहाड़ों की ओर आने से बच रहे हैं। ट्रैकिंग गतिविधियां थमी नहीं हैं। विभिन्न राज्यों और विदेशों से आने वाले ट्रैकर्स अब भी मनाली पहुंच रहे हैं और निर्धारित ट्रैकिंग रूटों पर जा रहे हैं।

पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि इन दिनों अधिकांश होटल खाली पड़े हैं। बड़े होटलों में भी केवल 20 से 30 प्रतिशत तक ही कमरे भरे हुए हैं। पर्यटन कारोबारी गजेंद्र ठाकुर, भूपेश सिंह और तेजवंत ने बताया कि मनाली में पर्यटकों की संख्या इस समय बेहद कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed