फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Rain is pouring down, yet residents of Tungh Dharla are longing for drinking water.

Kullu News: बरस रहा पानी, पेयजल के लिए तरस रहे तुंघ धारला के बाशिंदे

Sat, 25 Jul 2026 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Rain is pouring down, yet residents of Tungh Dharla are longing for drinking water.
सैंज (कुल्लू)। ग्राम पंचायत देहुरीधार के तुंघ धारला गांव में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। क्षेत्र में पर्याप्त वर्षा होने के बावजूद ग्रामीणों को पीने के पानी को तरसना पड़ रहा है। गांव में जलापूर्ति बाधित होने के कारण लोगों को लगभग दो किलोमीटर दूर से पानी लाकर अपनी दैनिक आवश्यकताएं पूरी करनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई है, जिससे महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक कठिनाई उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने जलशक्ति विभाग से मांग की है कि समस्या का शीघ्र स्थायी समाधान किया जाए और गांव में नियमित पेयजल आपूर्ति बहाल की जाए।
विज्ञापन

उधर, जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता गोपाल ठाकुर ने बताया कि तुंघ धारला गांव को पेयजल आपूर्ति करने वाली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। लाइन की मरम्मत के लिए संबंधित ठेकेदार को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि मरम्मत कार्य जल्द पूरा कर नियमित पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी, जिससे ग्रामीणों को राहत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed