{"_id":"69380c0084d7d3f5f5082b7f","slug":"raila-youth-said-that-the-project-would-provide-employment-to-local-people-kullu-news-c-89-1-klu1002-163693-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: रैला के युवा बोले-परियोजना में स्थानीय लोगों को मिले रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: रैला के युवा बोले-परियोजना में स्थानीय लोगों को मिले रोजगार
Wed, 10 Dec 2025 05:15 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 10 Dec 2025 05:15 AM IST
विज्ञापन
उपायुक्त से मिला प्रतिनिधिमंडल, मांगपत्र सौंपा
बोले, एनएचपीसी बाहरी लोगों की कर रही भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। सैंज घाटी की रैला पंचायत के युवाओं का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस रवीश से मिला। इस दौरान युवाओं ने मांग की कि धाटी में स्थापित जल विद्युत परियोजनाओं में स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाया जाए।
उन्होंने लिखित ज्ञापन में कहा है कि एनएचपीसी की विद्युत परियोजना चरण-दो के विस्थापित पहले से ही काफी नुकसान झेल चुके हैं और परियोजना प्रबंधन की ओर से विस्थापितों से वादा किया गया था कि परियोजना में स्थानीय युवाओं को रोजगार दिया जाएगा, लेकिन यहां उल्टा हो रहा है। बाहरी राज्यों के लोगों को रोजगार दिया जा रहा है, जबकि स्थानीय युवाओं को दरकिनार किया जा रहा है।
प्रतिनिधिमंडल में हरि सिंह धामी, घनश्याम, राहुल, हितेश, विजय, गौरव, राकेश, दुर्गा सिंह, शशि नेगी ने कहा है कि रैला पंचायत क्षेत्र के लोगों ने राष्ट्रहित में परियोजना स्थापित करने के लिए जमीन और घर न्यौछावर किए हैं। कंपनी की ओर से क्षेत्र के लोगों से वादा किया गया था कि उन्हें रोजगार दिया जाएगा, लेकिन परियोजना का काम पूरा भी हो चुका है और रोजगार के नाम पर घाटी के करीब 20 लोगों को ही स्थायी रोजगार मिल पाया है। अस्थायी तौर पर अब भी लोगों को रोजगार नहीं दिया जा रहा है। जबकि घाटी के युवा डिप्लोमा से लेकर डिग्रियां लेकर बैठे हैं, परंतु भर्ती के नाम पर कंपनी बाहरी लोगों को रोजगार दे रही है।
विज्ञापन
ऐसे में उन्होंने उपायुक्त कुल्लू से आग्रह किया है कि कंपनी अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश जारी कर स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।