{"_id":"67717ccd34356987650371b4","slug":"rahul-gandhi-doing-politics-on-manmohan-singhs-death-govind-kullu-news-c-89-1-ssml1012-138018-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमोहन सिंह के निधन पर राजनीति कर रहे राहुल गांधी : गोविंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमोहन सिंह के निधन पर राजनीति कर रहे राहुल गांधी : गोविंद
Sun, 29 Dec 2024 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 29 Dec 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं। यह बात भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की राजनीति लोकतांत्रिक मर्यादाओं और सामाजिक मूल्यों के खिलाफ है।
कांग्रेस पार्टी के अपने शासनकाल में डॉ. मनमोहन सिंह को उचित सम्मान नहीं दिया, अब उनके निधन पर भावनाओं का राजनीतिक लाभ उठाने का प्रयास कर रही है। राहुल गांधी ने कभी उनके प्रधानमंत्री पद का सम्मान नहीं किया और सार्वजनिक रूप से उनके अध्यादेश को फाड़ा, अब उनके सम्मान का दिखावा कर रहे हैं। यह कांग्रेस के दोहरे मापदंडों को उजागर करता है। कांग्रेस का इतिहास हमेशा से नेहरू-गांधी परिवार को प्राथमिकता देने और अन्य महापुरुषों का अपमान करने का रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने हर नेता के योगदान का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि यह समय राजनीति करने का नहीं, बल्कि डॉ मनमोहन सिंह के योगदान को सच्ची श्रद्धांजलि देने का है। संवाद
--