फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   raghunath temple

भगवान रघुनाथ से आनी क्षेत्र के देवताओं का हुआ मिलन

Thu, 13 Oct 2016 06:35 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Thu, 13 Oct 2016 06:35 PM IST
विज्ञापन
raghunath temple
devta raghunath - फोटो : devta raghunath

अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में देवी-देवताओं के अस्थायी शिविरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। इसी कड़ी में वीरवार को भगवान रघुनाथ के अस्थायी शिविर में सैकड़ों लोगों ने शीश नवाया। शिविर में प्रात:काल भगवान रघुनाथ विशेष पूजा अर्चना की गई। पूजा अर्चना के बाद शिविर में भजन कीर्तन का दौर चला। महिलाओं ने राम धुन में भजन गाकर माहौल को भक्तिमय बनाया। इस दौरान आनी क्षेत्र के देवता भी भगवान रघुनाथ के अस्थायी शिविर में पहुंचे। देवताओं का रघुनाथ से भव्य मिलन हुआ। देवता के साथ राजपरिवार के लोग भी ढालपुर मैदान में डेरा डाले हुए हैं।

विज्ञापन


शिविर में पकाए जाने वाले भोजन का पहले देवता को भोग लगाया जा रहा है। इसके बाद इसे श्रद्धालुओं को प्रसाद के तौर पर बांटा जा रहा है। वहीं भगवान रघुनाथ के अस्थायी शिविर में सुबह-शाम विशेष पूजा अर्चना की जा रही है। बंजार से आए दिनेश कुमार, नवल, मनाली के हरिपुर से आए रवि सोनी और गीता देवी ने कहा कि ढालपुर की नगरी इन दिनों स्वर्ग लोक में बदल गई है। यहां पर महज एक देवता ही नहीं बल्कि सभी देवताओं के दर्शन आसान हो जाते हैं। सभी देवताओं के दर्शन करने का मौका साल में सिर्फ एक बार ही मिलता है। भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह का कहना है कि दशहरा उत्सव में देव परंपराओं का निर्वहन किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed