फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   PWD started snow removal work

Kullu News: पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया बर्फ हटाने का काम

Fri, 30 Jan 2026 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 30 Jan 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
PWD started snow removal work
लाहौल घाटी में चरणबद्ध तरीके से संपर्क सड़कें यातायात के लिए होंगी बहाल
विज्ञापन

लाहौल-मनाली के बीच फोर बाई फोर वाहन दौड़ने से राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र लाहौल में लोक निर्माण विभाग ने शुक्रवार से घाटी की संपर्क सड़कों से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है।
प्रारंभिक चरण में मूरिंग-चोखंग-नैनगार सड़क, मुलिंग पुल से बरगुल संपर्क सड़क से बर्फ हटाया जा रहा है। केलांग कस्बे में पीडब्लयूडी ऑफिस, पुराना सर्किट हाउस और उपायुक्त आवास और क्षेत्रीय अस्पताल को जाने वाली सड़क से बर्फ हटा दी गई है।

गौर रहे कि पिछले दिनों घाटी में बर्फबारी के बाद बीआरओ के अधीन मुख्य सड़कों के साथ लोक निर्माण विभाग के तहत आने वाले लाहौल की 134 संपर्क सड़कें यातायात के लिए बंद हो गई हैं। सड़क पर करीब तीन से चार फीट तक बर्फ जम गई थी। हालांकि बीआरओ की कड़ी मशक्कत के बाद अटल टनल रोहतांग के रास्ते लाहौल-मनाली के बीच फोर बाई फोर वाहन दौड़ने से लोगों को राहत मिली है। लोक निर्माण विभाग चिनाब मंडल उदयपुर के अधिशासी अभियंता पवन राणा ने बताया कि शुक्रवार से संपर्क सड़कों से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है। चरणबद्ध तरीके से सभी संपर्क सड़कों को यातायात के लिए बहाल किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति शिवानी मेहला का कहना है कि सुबह-शाम ठंड के बीच सड़क पर कुछ जगहों पर ब्लैक आइस जमी होती है। ऐसे में लाहौल-मनाली के बीच आवाजाही करने वाले वाहन चालक अपने वाहनों को सावधानी पूर्वक चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed