फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Property tax to double in Raila Panchayat-2; certificate fees also hiked.

Kullu News: रैला पंचायत-2 में दाेगुना लगेगा संपत्ति कर, प्रमाणपत्रों के शुल्क भी बढ़ाए

Sun, 02 Aug 2026 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Property tax to double in Raila Panchayat-2; certificate fees also hiked.
सैंज (कुल्लू)। ग्राम पंचायत रैला-2 में रविवार को आयोजित ग्रामसभा में पंचायत की आय बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। प्रधान डावेराम की अध्यक्षता में आयोजित ग्रामसभा में संपत्ति कर में संशोधन को मंजूरी दी गई। अब संपत्ति कर 100 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये वार्षिक किया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा प्रमाणपत्रों और दस्तावेजों का शुल्क भी 30 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये किया गया है। प्रधान डावे राम ने कहा कि कर और शुल्क ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से जमा किया जा सकेगा। ग्रामसभा में पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता के लिए ग्रामीणों से सुझाव भी लिए गए। प्रधान डावे राम ने कहा कि पंचायत को स्वच्छ बनान सबकी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

इसमें लोगों के सहयोग का आग्रह किया गया। सभा में 127 ग्रामीणों ने भाग लेकर कोरम पूरा किया। ग्राम सभा में उद्यान, पशुपालन और डाक विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी भाग लिया। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed