फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   project effected people divided in categories

विस्थापितों की बनाईं तीन श्रेणियां : कर्ण

Thu, 26 Nov 2015 05:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Thu, 26 Nov 2015 05:40 PM IST
विज्ञापन
project effected people divided in categories

आयुर्वेद एवं सहकारिता मंत्री कर्ण सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन पार्वती जल विद्युत परियोजना-2 से प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा दिलाने का हरसंभव प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


यह जानकारी उन्होंने सैंज में एनएचपीसी के सभागार में जिला प्रशासन तथा एनएचपीसी के अधिकारियों के साथ आरआर प्लान के तहत विस्थापितों को दिए जाने वाली मुआवजा राशि की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। मंत्री ने बताया कि आरआर प्लान के तहत परियोजना से प्रभावित परिवारों के 18 लोगों को एनएचपीसी में स्थायी नौकरी दी गई है। इसमें 13 लोगों ने परियोजना में ज्वाइन भी कर लिया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के अथक प्रयासों से विस्थापित परिवारों को समझौते के नियमों में परिवर्तन करके उचित मुआवजा स्वीकृत किया गया है। राज्य सरकार की पहल से ही पार्वती परियोजना से प्रभावित 605 परिवारों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है। उन्होंने बताया कि पहली श्रेणी में 65 परिवारों के एक सदस्य को एनएचपीसी सेवानिवृत्ति की आयु तक बिना कार्य के दिहाड़ी देगी। दूसरी श्रेणी में छह परिवारों के एक-एक सदस्य को दो हजार दिनों तक की दिहाड़ी मिलेगी। तीसरी श्रेणी में के 505 परिवारों को एक हजार दिन की दिहाड़ी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट से विस्थापित और प्रभावित परिवारों के सही मूल्यांकन करने के लिए 3 दिसंबर 2015 को उपमंडल अधिकारी बंजार की अध्यक्षता में पुन: संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा। इस निरीक्षण में उन प्रभावित परिवारों को शामिल किया जाएगा, जो पहले सर्वेक्षण के दौरान प्रभावित परिवार की सूची में शामिल नहीं किए गए हैं। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विनय सिंह ठाकुर, भू अधिग्रहण अधिकारी कुमुद सिंह, एनएचपीसी के महाप्रबंधक एके सिंह, एसडीएम बंजार अश्वनी कुमार, बीडीओ एलआर ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस समिति बंजार के अध्यक्ष जय बिहारी लाल, मंडी संसदीय क्षेत्र के युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह, सैंज क्षेत्र की पंचायतों के प्रधान तथा प्रभावित सदस्यों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed