फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Primary school children will learn moral lessons

Kullu News: नैतिकता का पाठ पढ़ेंगे प्राथमिक स्कूल के बच्चे

Fri, 18 Apr 2025 05:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 18 Apr 2025 05:59 AM IST
विज्ञापन
Primary school children will learn moral lessons
केलांग में सार्वभौमिक नैतिक शिक्षा पर प्रशिक्षण लेने वाले अध्यापक और विशेषज्ञ।-संवाद
लाहौल-स्पीति के स्कूली बच्चे भावनात्मक तौर पर होंगे मजबूत
विज्ञापन

दो गैर सरकारी संस्थाओं का प्रदेश सरकार से करार
अशोक राणा
केलांग (लाहौल-स्पीति)। स्कूली बच्चों को भावनात्मक और मानसिक तौर पर मजबूत करने के मकसद से महामहिम दलाईलामा के दृष्टिकोण पर आधारित सार्वभौमिक नैतिकता का पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा। गैर सरकारी संस्था आयुर्ज्ञान न्यास और तोंग-लेन के संयुक्त तत्वावधान में देशभर के नौ राज्यों में इस अभियान को शुरू किया गया है। हिमाचल में इस अभियान के तहत 109 प्राथमिक स्कूलों को शामिल किया गया है।
इसके लिए एनजीओ और हिमाचल सरकार के बीच बाकायदा एमओयू हस्ताक्षरित हुआ है। एनजीओ और हिमाचल सरकार के बीच कड़ी का काम कर रही समन्वयक छेरिंग पलकित नेगी ने बताया कि स्कूली बच्चों में नैतिकता के मूल्यों को बढ़ावा देना, सामाजिक मानसिक, भावनात्मक और नैतिक मूल्यों को व्यवहार में लाना इस अभियान का मुख्य मकसद है।
विज्ञापन

तोंग-लेन एनजीओ के संस्थापक एवं निदेशक जमयांग उर्फ थारचेन ग्यालसन ने कहा कि हिमाचल में यह पाठ्यक्रम साल 2020 में स्पीति से शुरू हुआ है। यह पाठ्यक्रम परम पवन 14वें दलाईलामा के दृष्टिकोण पर आधारित हैं। कहा कि इस साल किन्नौर और लाहौल में भी इस पाठ्यक्रम की शुरुआत की जा रहा हैं। उधर, आयुर्ज्ञान न्यास संस्था की प्रशिक्षक मानसी नेगी ने कहा कि उनकी संस्था की और से नैतिक शिक्षा पर आधारित पाठ्यक्रम को देश के नौ राज्यों के स्कूलों में शुरू किया गया है, जबकि संस्था की और से अब तक 1600 सरकारी शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर हुआ संपन्न
सार्वभौमिक नैतिक शिक्षा पर लाहौल के 25 केंद्रीय प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान अध्यापकों ने भी सार्वभौमिक नैतिकता पर आधारित अपने अनुभव साझा किए। संस्था की और से बच्चों के लिए पाठ्यक्रम की पूरी किट उपलब्ध करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed