फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Presentation of the drama of God given in the Natyaotsav, Artists satire stirred Hindustani instincts when they were attracted to miracles through drama.

नाट्योत्सव में दी भगवान के पूत नाटक की प्रस्तुति

Tue, 31 Aug 2021 11:05 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Presentation of the drama of God given in the Natyaotsav, Artists satire stirred Hindustani instincts when they were attracted to miracles through drama.
नाटक में सैनिक को आदेश देता राजा - फोटो : Kullu
कुल्लू। नाट्योत्सव की आठवीं संध्या में कलाकारों ने हास्य नाटक भगवान का पूत का मंचन कर दर्शकों को ठहाके लगाने पर मजबूर किया। राजा चटर्जी के लिखे इस नाटक को केहर सिंह ठाकुर द्वारा निर्देशित किया गया। एक्टिव मोनाल कल्चरल एसोसिएशन के कलाकारों ने नाटक के जरिये चमत्कार की ओर आकर्षित होने पर हिन्दुस्तानी वृत्ति को व्यंग्य से उभारा है। एक मामूली जुलाहे का लड़का भगवान विष्णु का रूप धरकर राजकन्या और उसके पिता को बेवकूफ बनाता है। राजा समझता है कि जब उसका जमाईं स्वयं भगवान विष्णु है तो उसे युद्ध में कौन पराजित करेगा। यही सोचकर वह पड़ोसी राज्यों से युद्ध छेड़ता है। जब यह बात विष्णु बने जुलाहे को राजकन्या बताती है तो उसके पैर तले जमीन खिसक जाती है।
विज्ञापन

यहां तक कि इससे सचमुच के भगवान विष्णु का सिंहासन तक डोल उठता है। वे पक्षीराज गरुड़ से कहते हैं कि जुलाहा युद्ध में मारा गया तो सब समझेंगे कि भगवान विष्णु साधारण सेनापतियों के हाथों मारे गए। इसलिए वे स्वयं जुलाहे के शरीर में प्रवेश कर युद्ध में विजय दिलवाते हैं। इस नाटक में हिमाचली गीतों का समावेश रहा तथा इसे हिमाचली परिवेश में ढाला गया। नाटक में केहर सिंह, आरती, ममता, सूरज, जीवानंद, देसराज, रेवत, श्याम, वैभव, प्रेरणा, कल्पना ने मंच पर प्रस्तुति दी। इस दौरान मीनाक्षी, अनुरंजनी, भरत, वैभव, सुमित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed