फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Prayer meetings will be held for 15 minutes in schools

Kullu News: स्कूलों में 15 मिनट होगी प्रार्थना सभा

Fri, 24 May 2024 04:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 04:53 PM IST
विज्ञापन
Prayer meetings will be held for 15 minutes in schools
25मिनट से कम किया समय, विद्यार्थियों की सेहत को देखते हुए फेरबदल
विज्ञापन

जिले के प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को निर्देश किए जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के विद्यालयों में सुबह होने वाली प्रार्थना सभा के समय में फेरबदल किया गया है। अब प्रार्थना सभा 25 के बजाय दस से 15 मिनट की रहेगी। तापमान में हो रही वृद्धि के कारण गर्मी और लू से विद्यार्थियों की सेहत पर असर न पड़े, इस बात का खास ध्यान रखते हुए प्रार्थना सभा के निर्धारित समय को कम किया गया है। इसके लिए प्रार्थना सभा में होने वाली गतिविधियों को कम करने के निर्देश सभी प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को जारी किए गए हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के आठ जिलों के कई भागों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। 15 मई से रोजाना प्रदेश के अधिकतम तापमान में रिकॉर्ड बढ़ोतरी होती जा रही है। ऐसे में भीषण गर्मी को देखते हुए प्रदेश शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले विद्यालयों के खुलने और बंद होने के समय में आवश्यकतानुसार बदलाव के निर्देश जारी किए हैं। जिले में हालात अभी सामान्य हैं। जिले के विद्यालयों के खुलने और बंद होने के समय में बदलाव नहीं किया गया है। प्रार्थना सभा के समय में कमी की गई है।
विज्ञापन

....
कुल्लू जिले के सभी विद्यालयों में प्रार्थना सभा का समय अब दस से 15 मिनट रहेगा। अगर कोई विद्यार्थी स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण प्रार्थना सभा में उपस्थित नहीं हो सकता, उसे छूट दी जा सकेगी। सभी प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को विभाग ने निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रेम ठाकुर, उपनिदेशक, उच्च शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed