फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Power supply restored in five panchayats of Raghupurghati after 10 days

Kullu News: रघुपुरघाटी की पांच पंचायतों में 10 दिन बाद बहाल हुई बिजली आपूर्ति

Thu, 24 Aug 2023 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 24 Aug 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Power supply restored in five panchayats of Raghupurghati after 10 days
कुल्लू। जिले में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन को पटरी पर लाना मुश्किल हो गया है। कहीं बिजली नहीं तो कई जगहों पर सड़कों की हालत खस्ता हो गई है। लोग पांच से दस किलोमीटर पैदल चलने को विवश हैं। जिले की बाह्य सराज की रघुपुरघाटी की पांच पंचायतों में दस दिन बाद 23 अगस्त देर शाम को बिजली बहाल हुई है।
विज्ञापन

14 अगस्त से बिजली आपूर्ति बाधित थी। अब लोगों ने राहत की सांस ली है। फनौटी, करशैईगाड़, लगौटी, टकासी तथा बिशलाधार पंचायतों के 55 गांव के लोगों को गर्मी के मौसम में बिना बिजली के रहना पड़ा। बागवान तेज राम, परस राम चौहान, भजन सिंह, मोहर सिंह तथा अमर सिंह ने कहा कि बरसात दोहरी परेशान दे रही है।
विज्ञापन

बेशक भूस्खलन से सड़कें बंद हैं और लोगों को दस किलोमीटर तक पैदल चलकर राणाबाग में बसों को पकड़ना पड़ रहा है। बिजली न होने से भी लोग खासे परेशान हैं। कहा कि सेब सीजन में देश और स्थानीय मंडियों में क्या भाव चल रहा है, उन्हें कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई। बिजली के अभाव से सैकड़ों लोगों के मोबाइल फोन भी दस दिन तक शोपीस बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने सगे-संबंधियों से भी बातचीत नहीं हो पाई। उन्होंने इसके लिए बिजली बोर्ड को जिम्मेदार ठहराया है। बता दें कि 14 अगस्त को जिला कुल्लू में बारिश से भारी नुकसान हुआ था। बाह्य सराज की शवाड़ खड्ड में बाढ़ आने से यहां खड्ड किनारे लगे बिजली के ट्रांसफार्मर और खंभे बह गए थे। इन पंचायतों के लोगों को दस दिनों तक अंधेरे में रहना पड़ा।
रघुपुरघाटी की बिजली आपूर्ति जगह-जगह से तहस नहस हो गई थी। बिजली बोर्ड ने कड़ी मशक्कत के बाद बिजली को बहाल कर दिया है।
-विजय ठाकुर, अधिशासी अभियंता, बिजली बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed