फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Potato seeds given to farmers damaged

किसानों को दिया कृषि विभाग का आलू बीज निकला खराब

Mon, 22 Nov 2021 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Potato seeds given to farmers damaged
खराब आलू बीज को देखता किसान। - फोटो : Kullu
कुल्लू। जनजातीय क्षेत्र लाहौल के किसानों ने आलू बीज खराब होने का आरोप लगाया है। किसानों ने एक वीडियो सोशल मीडिया में भी डाला है। किसानों का कहना है कि हाल ही में उन्होंने यह आलू बीज लाहौल आलू उत्पादक संघ से खरीदा है। एलपीएस को कुछ दिन पूर्व यह बीज कृषि विभाग लाहौल से मिला है। इसे लाहौल के दालंग स्थित कृषि विभाग के अनुसंधान केंद्र में तैयार किया गया है। किसानों का कहना है कि आलू बीज सड़ा होने के साथ दागी और घटिया गुणवत्ता का पाया गया है।
विज्ञापन

अब किसानों ने एलपीएस से आलू बीज को वापस लेने या इसकी भरपाई करने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि एलपीएस ने कृषि विभाग लाहौल से 400 क्विंटल आलू बीज लिया है। इसे अब किसानों को वितरित किया जा रहा है। एलपीएस के अध्यक्ष सुदर्शन जस्पा ने कहा कि उन्हें आलू बीज के खराब होने की सूचना मिली है। वह 20 नवंबर को दालंग पहुंचे थे और कृषि विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

यहां जो आलू बीज की बोरियां रखी गई हैं, उनके निरीक्षण करने पर पाया कि आलू बोरी की निचली सतह का आलू गीला होने से सड़ गया है। उन्होंने सभी किसानों से आलू बीज की छंटनी करने को कहा है। कहा कि बोरी में जो आलू खराब होगा, किसानों को राहत दी जाएगी। कृषि विभाग लाहौल के जिला कृषि अधिकारी डॉ. चौधरी राम ने कहा कि खेतों में रखी बोरियों की निचली सतह का कुछ आलू खराब हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed