फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   poltics start for bdc chairman and sub chairman

नतीजों के बाद पंचायत समिति अध्यक्ष की कुर्सी पर टिकीं निगाहें

Sat, 23 Jan 2021 07:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 07:32 PM IST
विज्ञापन
poltics start for bdc chairman and sub chairman
कुल्लू। पंचायत चुनावों में पंचायत समिति सदस्य के नतीजे आने के बाद अब पंचायत समितियों के अध्यक्षों को लेकर जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है। जिले के नग्गर, बंजार, कुल्लू, आनी और निरमंड खंड में समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुने जाने हैं। पंचायत समितियों में भाजपा व कांग्रेस ने अपने अधिक प्रत्याशी जीतने का दावा किया है।
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष के लिए दावेदारों ने अंदरखाते जीते हुए अन्य पंचायत समिति सदस्यों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। अध्यक्ष बनने को बहुमत के लिए जरूरी जादुई आंकड़ा पूरा करने के लिए समीकरण तैयार किए जा रहे हैं। गौर रहे कि विकास खंड बंजार में अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हैं। विकास खंड कुल्लू और आनी में अध्यक्ष का पद महिला के लिए आरक्षित है। ऐसे में यहां पर भी पंचायत समिति में चुनाव जीतने वाली महिला अध्यक्ष को चुना जाना तय है। विकास खंड नग्गर और निरमंड में अध्यक्ष का पद ओपन है। नग्गर खंड में जंग काफी रोचक रहने वाली है। नग्गर खंड में कांग्रेस समर्थित काफी पदाधिकारी पंचायत समिति में चुनकर आए हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प रहेगा कि पंचायत समिति अध्यक्ष की कुर्सी पर कौन काबिज होगा। पंचायत चुनावों में जिला परिषद, पंचायत समिति के नतीजे आने के बाद सबकी नजरें पंचायत समिति अध्यक्ष की कुर्सी पर टिकीं है। कांग्रेस व भाजपा भी जिले के पांचों ब्लॉकों में अपनी पार्टी का पंचायत समिति का अध्यक्ष बनाने के लिए पूरा जोर लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed