{"_id":"5f8330f78ebc3e9be418c9a3","slug":"poltical-kullu-news-sml3480084110","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा को केंद्रीय मंत्री अठावले दौर की जानकारी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा को केंद्रीय मंत्री अठावले दौर की जानकारी नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। केंद्र में एनडीए की सहयोगी आरपीआई के केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले सोमवार को कुल्लू जिले के दो दिनों के दौरे पर पहुंच रहे हैं। लेकिन केंद्रीय मंत्री के दौरे को लेकर जिला भाजपा के साथ कई बड़े नेता को जानकारी नहीं है। इसको लेकर भाजपा के पदाधिकारी भी हैरान हैं।
जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने कहा कि उन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री के कुल्लू प्रवास की कोई नहीं जानकारी नहीं है। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री अठावले 12 अक्तूबर से दो दिवसीय कुल्लू के दौरे पर रहेंगे। 12 अक्तूबर सुबह 11 बजे कुल्लू एयरपोर्ट पहुंचने के बाद मनाली के लिए सड़क से रवाना होंगे, जहां वह मनाली सर्किट हाउस में जिला प्रशासन के साथ कोरोना वायरस की रोकथाम पर बैठक करेंगे। डेढ़ बजे कटराईं में पब्लिक मीटिंग करेंगे और दोपहर बाद वह सड़क से रोहतांग टनल के रास्ते लाहौल के लिए रवाना होंगे। यहां वह स्थानीय नेताओं से मुलाकात करेंगे। इसी दिन रात्रि को वह सर्किट हाउस मनाली में रुकेंगे। अगले दिन 13 अक्तूबर को केंद्रीय राज्य मंत्री भुंतर हवाई अड्डेे से दिल्ली रवाना होंगे। डीसी कुल्लू डॉ. ऋचा वर्मा ने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री सोमवार सुबह कुल्लू पहुंचेंगे।