{"_id":"665c5947343dc005d6071d03","slug":"polling-parties-returning-with-evms-stuck-in-jam-kullu-news-c-89-1-ssml1012-123906-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: ईवीएम के साथ लौट रहीं पोलिंग पार्टियां जाम में फंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: ईवीएम के साथ लौट रहीं पोलिंग पार्टियां जाम में फंसी
विज्ञापन
औट-लुहरी हाईवे पर सोझा के समीप शनिवार करीब सात बजे पलटा टायल से भरा वाहन। लगा लंबा जाम -संवाद
कुल्लू। पार्वती घाटी के मतदान केंद्रों में चुनाव संपन्न करवाने के बाद ईवीएम के साथ कुल्लू लौट रहीं पोलिंग पार्टियां तीन घंटे जाम तक फंसी रहीं। मणिकर्ण से भुंतर मार्ग के खस्ताहाल होने और वीकेंड के चलते सैलानियों की आवाजाही होने से एचआरटीसी बस में लौट रही पोलिंग पार्टियां जाम में फंस गईं।
सबसे अधिक दिक्कत बरशैणी से पारला भुंतर तक पेश आई। यानी 60 से 65 किलोमीटर के सफर को तय करने में करीब छह घंटे लग गए। कुल्लू कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में पोलिंग पार्टियां देर रात एक बजे पहुंचीं। पोलिंग पार्टियां अपने-अपने स्टेशनों से शाम सात बजे रवाना हुईं।
भुंतर की तरफ से सरसाड़ी से लेकर जरी, कसोल, मणिकर्ण सहित बरशैणी तक सड़क आपदा के कारण खराब हुई है। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने इसे वनवे के लिए दुरुस्त किया है लेकिन जगह-जगह सड़क कच्ची होने से सफर खतरनाक है।
विज्ञापन
वीकेंड के चलते शनिवार को सैलानियों की संख्या भी पार्वती घाटी की तरफ अधिक रही। इस कारण जगह-जगह पोलिंग पार्टियां जाम में फंसी रहीं। पोलिंग पार्टियां एचआरटीसी की बसों में वापस आ रही थीं। सबसे अधिक समस्या बरशैणी से लेकर पारला भुंतर तक पहुंचने में हुई। मतदान खत्म होने के बाद पोलिंग पार्टियां शाम 7:30 बजे के बाद कुल्लू काॅलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में पहुंचना आरंभ हो गई थी।
रात 11:30 बजे तक अधिकतर पोलिंग पार्टियां स्ट्रांग रूम तक पहुंच गई थीं। पार्वती घाटी की कुछ पार्टियां देरी से पहुंची हैं। चुनाव पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ है।
-विकास शुक्ला, एसडीएम कुल्लू