फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Polio will be administered to 1186 children of Kullu

कुल्लू के 1186 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो

Thu, 24 Feb 2022 08:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 08:20 PM IST
विज्ञापन
Polio will be administered to 1186 children of Kullu
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पल्स पोलियो अभियान पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुशील चंद शर्मा ने की।
विज्ञापन

इस दौरान जो कर्मचारी पल्स पोलियो अभियान में कार्यरत है, उनको प्रशिक्षण दिया गया। इसमें निर्णय लिया कि हर बूथ में चार कर्मचारी तैनात रहेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि 0-5 वर्ष के बच्चों को 27 फरवरी को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके लिए कुल्लू शहर में चार बूथ स्थापित किए गए हैं। इसमें क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू, राजकीय प्राथमिक पाठशाला गांधीनगर, लोअर विंग पाठशाला ढालपुर व एमसीएच अखाड़ा बाजार शामिल है। इसमें 1186 बच्चों को खुराक पिलाई जाएगी।

इस कार्यशाला में प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया। प्रतिभागियों को पुरस्कार भी बांटे गए। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल गुप्ता, डॉ. जितेंद्र, स्वास्थ्य शिक्षिका निर्मला महंत, महिला सुपरवाइजर कृष्णा देवी, लीला ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, हीरा शर्मा, कमला बोध, रेखा ठाकुर समेत आंगनबाड़ी और आशा वर्कर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed