फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Police told about the ill effects of drug abuse in the adopted schools

Kullu News: पुलिस ने गोद लिए स्कूलों में बताए नशे के दुष्प्रभाव

Sat, 05 Apr 2025 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 05 Apr 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
Police told about the ill effects of drug abuse in the adopted schools
नशा निवारण अभियान के तहत विद्यालय में हो रहा जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। सरकार और पुलिस मुख्यालय शिमला के दिशा-निर्देश पर लाहौल-स्पीति में पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न सरकारी विद्यालय गोद लिए हैं। इन दिनों युवाओं को स्कूल स्तर पर नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है।
शनिवार को पुलिस उप अधीक्षक हेडक्वार्टर राजकुमार और टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल केलांग में जागरूकता अभियान चलाया। इसमें पुलिस थाना प्रभारी जवाल सिंह और महिला अधिकारी माया भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के साथ शिक्षक और अन्य स्टाफ उपस्थित रहा। उप पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को चिट्टा जैसे नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में बताया। उन्होंने नशीले पदार्थों की पहचान, स्वास्थ्य एवं सामाजिक नुकसान और इससे बचाव के उपायों पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों को एनडीपीएस कानून के बारे में भी बताया। कहा कि नशीले पदार्थों का निर्माण, बिक्री, वितरण और सेवन जैसे अपराधों के लिए कठोर सजा का प्रावधान है। पुलिस विभाग ने अपील की कि यदि किसी को क्षेत्र में नशा बेचने या सेवन करने वालों की जानकारी हो तो वे पुलिस को सूचना दें। यह जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। डीएसपी राज कुमार ने कहा कि पुलिस नशे के विरुद्ध पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। इसके लिए समाज के सभी वर्गों से सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed