फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   police

कुल्लू में 1794 ने दी पुलिस की लिखित परीक्षा

Sun, 11 Aug 2019 10:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
police
ुल्लू में पुलिस की लिखित परिक्षा देने के लिए पहुचें युवा। - फोटो : Kullu
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग जिला कुल्लू में आरक्षी के 68 पदों के लिए रविवार को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय कुल्लू तथा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढालपुर कुल्लू परीक्षा केंद्रों में करीब 1794 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी, जबकि सात अभ्यर्थी ऐसे थे, जिन्होंने ग्राउंड टेस्ट पास करने के बावजूद लिखित परीक्षा में हिस्सा नहीं लिया।
विज्ञापन

पुलिस की खाकी वर्दी पहनने को लेकर युवाओं में काफी जोश देखने को मिला। अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर सुबह नौ बजे ही पहुंच गए थे, जबकि पुलिस ने सुबह दस बजे बुलाया था। एक घंटे की लिखित परीक्षा पुलिस के कड़े पहरे में हुई। महाविद्यालय के गेट से लेकर परिसर में पुलिस के जवान तैनात रहे। ग्राउंड पास करने वाले सभी पात्र अभ्यर्थियों को उनके मोबाइल नंबर पर एसएमएस की ओर से सूचित कर दिया गया था। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि क्रमांक संख्या 01 से 1280 तक अभ्यर्थी राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में, जबकि क्रम संख्या 1281 से 1801 तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढालपुर कुल्लू में लिखित परीक्षा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कुल 1794 अभ्यर्थी इस लिखित परीक्षा में शामिल हुए, जिनका परिणाम मेरिट के आधार पर निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि सात ऐसे अभ्यर्थी रहे हैं, जिन्होंने ग्राउंड टेस्ट निकालने के बावजूद लिखित परीक्षा में हिस्सा नहीं लिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा के लिए महाविद्यालय कुल्लू और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला को केंद्र बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed