फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   police department

सुरक्षा को लेकर सतर्क हुई लाहौल-स्पीति पुलिस

Wed, 28 Sep 2016 10:20 PM IST
कुल्लू/ उदयपुर
कुल्लू/ उदयपुर Updated Wed, 28 Sep 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
police department
फाइल फोटो - फोटो : Getty

सुरक्षा को लेकर हिमाचल की सीमाओं में सुरक्षा घेरे को लाहौल-स्पीति पुलिस ने कस दिया है। खतरे को देख पुलिस ने जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के किश्तवाड़-तांदी-सरचू और कोकसर मार्ग पर पुलिस पेट्रोलिंग को तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने घाटी के सभी थानों व चौकियों को हर शख्स पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। गत दिनों पंजाब व हिमाचल की सीमा स्थित चक्की नदी पर पास देखे गए संदिग्धों को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस ने तांदी-संसारी-जम्मू सड़क को भी सील कर दिया है। पुलिस जम्मू से लाहौल होते हुए लेह तक करीब 795 किलोमीटर दायरे पर पुलिस की गश्त को तेज कर कर हर गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन


आईआरबी के जवान भी स्थिति पर निगरानी रखे हुए है। लाहौल-स्पीति जिला के सीमा जम्मू कश्मीर और तिब्बत से सटी है। मंगलवार को चक्की नदी के पास देखे गए चार संदिग्धों के बाद पुलिस ने जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ से लेकर कोकसर तक सड़क के चप्पे-चप्पे पर पुलिस व आईआरबी के जवानों को तैनात कर दिया है। गौर हो आतंकी संगठन हूजी ने सामरिक महत्व मनाली-लेह मार्ग को उड़ाने की धमकी वर्षों पूर्व दे रखी है। यह मार्ग सेना की लाइफलाइन मानी जाती है। इधर, पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति रमन कुमार मीणा ने कहा कि पठानकोट के पास चक्की नदी पर देखे गए चार संदिग्धों का मामला पेचीदा है। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से घाटी की सामरिक सड़कों, प्रोजेक्टों आदि पर सुरक्षा को कड़ा कर दिया है। पुलिस किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार है। घाटी में बाहर से आने वाले हर शख्स पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसको लेकर सभी थाना व चौकियों को भी खास निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed