फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Players above 60 years of age will gather in Manali from today.

Kullu News: मनाली में आज से जुटेंगे 60 साल से अधिक उम्र के खिलाड़ी

Wed, 29 Oct 2025 10:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 29 Oct 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
Players above 60 years of age will gather in Manali from today.
मनाली। पर्यटन नगरी में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता होगी। क्लब हाउस मनाली में जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से करवाई जाने वाली प्रतियोगिता में करीब 100 से अधिक खिलाड़ियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।
विज्ञापन

31 अक्तूबर से 2 नवंबर तक होने वाली प्रतियोगिता की आयोजकों ने तैयारी शुरू कर दी है। पुरुष वर्ग में खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे।
खास बात यह है कि इसमें पुरुष ओपन वर्ग के 35 प्लस से लेकर 60 साल से अधिक आयु के खिलाड़ी भी खेलेंगे। खेलों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया जाएगा। कुल्लू जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश ठाकुर, सचिव जितेंद्र ठाकुर और कोषाध्यक्ष नीरज उपाध्याय ने कहा कि अब तक बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए 70 खिलाड़ियों ने पंजीकरण करवाया है। उन्होंने कहा कि मनाली की ठंडी वादियों में होने वाली प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह है। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को नियमों का पालन करना होगा। संवाद
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed