{"_id":"2c7239f48dc67ed107c9156f2332954f","slug":"planning-for-panchayat-chunav-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव को बनाई रणनीति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव को बनाई रणनीति
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Thu, 03 Sep 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कुल्लू कांग्रेस सेवादल की बैठक परिधि गृह में आयोजित की गई। अध्यक्षता जिला मुख्य संगठक दीनू राही ने की। जबकि, प्रदेश मुख्य संगठक अनुराग शर्मा इस मौके पर बतौर मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस दौरान पंचायत चुनावों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अनुराग शर्मा ने कांग्रेस पार्टी और सेवादल के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है, जो देश को आजाद करने से लेकर देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए सक्षम है। उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा के लोग झूठ बोल कर जनता को गुमराह कर सत्ता में तो आ गई लेकिन लोगों की समस्याएं भाजपा के सत्ता में आने के बाद लगातार बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
भाजपा ने लोगों को अच्छे दिन आने के सपने दिखाए थे, लेकिन आज तक लोगों को दिखाए गए कोई भी सपने पूरे नहीं हो पाए हैं। उन्होंने कहा कि लोग महंगाई की मार से बेहाल हैं, लेकिन भाजपा की सरकार लोगों को राहत देने में असफल रही है। उन्होंने सेवादल के कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे पंचायत चुनावों से पहले लोगों तक कांग्रेस की कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाएं। इस अवसर पर एपीएमसी कुल्लू तथा लाहौल-स्पीति के अध्यक्ष उपेंद्र कांत मिश्रा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुंदर सिंह ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनाली के भुवनेश्वर गौड़, जिप अध्यक्ष हरि चंद शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन