फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Picking up passengers in vehicles with non-taxi numbers is illegal.

Kullu News: गैर-टैक्सी नंबर वाले वाहनों में सवारियां उठाना गलत

Sat, 07 Feb 2026 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 07 Feb 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
Picking up passengers in vehicles with non-taxi numbers is illegal.
शांघड में खोली जाएगी टैक्सी आपरेटरों ने नई शाखा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज (कुल्लू)। टैक्सी आपरेटर यूनियन सैंज ने शनिवार को एक विशेष बैठक का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता यूनियन के प्रधान दलीप सिंह विष्ट ने की।
उन्होंने कहा कि गैर-टैक्सी नंबर वाले वाहन सवारियों को उठा रहे हैं जिससे टैक्सी चालकों के कामकाज और आमदनी पर सीधा असर पड़ रहा है। यूनियन के सदस्यों ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया और पुलिस थाना सैंज में थाना प्रभारी छज्जू राम के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि बोलेरो कैंपर और अन्य निजी वाहनों में सवारी उठाने पर तत्काल रोक लगाई जाए। इस दौरान शांघड़ में यूनियन की नई शाखा खोलने की सिफारिश भी की गई और शाखा का संचालन मुख्य शाखा सैंज के नियंत्रण में होगा।
अध्यक्ष दलीप विष्ट ने सभी सदस्यों से कहा कि जो वाहन नियमों और कागजात के अनुसार योग्य नहीं होंगे, उनकी पर्ची नहीं कटेगी और उन्हें चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जून 2025 से अब तक बाढ़ के कारण यूनियन में कोई भी पर्ची नहीं काटी गई थी। अब इसे सुचारू रूप से पुनः शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि औट में शाखा खोलने की प्रक्रिया भी यूनियन सैंज की देखरेख में होगी। युबाद में यूनियन के सभी सदस्य पुलिस थाना सैंज गए और थाना प्रभारी छज्जू राम से मुलाकात कर बैठक में उठाए गए मुद्दों और सुझावों को साझा किया। उन्होंने सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed