फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Photo voter lists will be verified

Kullu News: फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का होगा सत्यापन

Fri, 30 Aug 2024 04:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 04:40 PM IST
विज्ञापन
Photo voter lists will be verified
केलांग (लाहौल-स्पीति)। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली को शुद्ध एवं त्रुटिरहित रखने के उद्देश्य से फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में विद्यमान प्रविष्टियों के सत्यापन का कार्यक्रम लाहौल में आरंभ किया गया है, जो आठ सितंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

बीएलओ की ओर से विगत 20 अगस्त से अपने मतदान क्षेत्र के अंतर्गत घर-घर जाकर नामावली को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाया जाएगा। यह बात निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम केलांग रजनीश शर्मा ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि घर के मुखिया की सहायता से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि परिवार के समस्त पात्र सदस्यों का नाम मतदाता सूची में दर्ज है तथा दर्ज समस्त सदस्यों का विवरण सही है। यदि किसी निर्वाचक की प्रविष्टि में किसी प्रकार की कोई भी अशुद्धि हो, तो उसे ठीक करवाने के लिए प्रारूप-8 के माध्यम से कार्यवाही की जाएगी। अहर्ता तिथि के आधार पर योग्य भावी मतदाताओं के साथ ऐसे मतदाता जो अगली तीन तिमाहियों एक अप्रैल, एक जुलाई तथा एक अक्तूूबर को 18 वर्ष की आयु के होंगे, उनकी जानकारी भी प्राप्त की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed