फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   PHC in Deutha, health sub-centre will open in Srikot

देउठा में पीएचसी, श्रीकोट में खुलेगा स्वास्थ्य उपकेंद्र

Sat, 14 Aug 2021 10:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
PHC in Deutha, health sub-centre will open in Srikot
बंजार में जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : Kullu
बंजार (कुल्लू)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को बंजार में 84 करोड़ रुपये की सौगात दी है। उन्होंने 14 करोड़ रुपये की 14 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बंजार में हेलीपैड निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी और इससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने प्राथमिक पाठशाला बिहार और सुझेरी को माध्यमिक विद्यालय, उच्च पाठशाला सारी को वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुशैणी में विज्ञान की कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीकोट में स्वास्थ्य उपकेंद्र, देउठा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) खुलेगा। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गड़सा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा, बंजार में पशु चिकित्सालय, सैंज को बीईओ कार्यालय, बंजार में टैक्सी स्टैंड के लिए 25 लाख रुपये, डीएफओ वन्य जीव कार्यालय को शमशी से लारजी स्थानांतरित करने, उप तहसील सैंज को तहसील का दर्जा, बंजार बस स्टैंड को अपग्रेड, गाड़ागुशैणी-छतरी-जंजैहली सड़क को जिला सड़क का दर्जा देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जलशक्ति उपमंडल को शमशी से बजौरा, जलशक्ति मंडल को शमशी से लारजी स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन

इन योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए
मुख्यमंत्री ने शनिवार को बंजार में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 7.65 करोड़ से बनी देहुरी सड़क का उद्घाटन किया। नाबार्ड के तहत 1.23 करोड़ की ग्राहों से दलवाड़, पीएमजीएसवाई की 11.61 करोड़ भुईन-दियार-शौंडाधार, नाबार्ड की 3.45 करोड़ की संपागणी से कांडा सड़क, मंझली पंचायत की हवाई-शियाह के लिए 2.22 करोड़ रुपये से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना तथा हाट के लिए 94 लाख की पेयजल स्कीम का उद्घाटन किया गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 56.12 करोड़ रुपये के शिलान्यास किए गए। इसमें 18.32 करोड़ से शरची-बंदल-अरखली-फगवाड़ा, सराज, थाटीबीड़, तरगाली और मंगलौर को पेयजल योजना का निर्माण होगा। नीनू, जेष्ठ से नरोल धारा के लिए 7.45 करोड़ की पेयजल, कलैहली व बजौरा के लिए 1.80 करोड़ के साथ थरास के लिए 89 लाख की उठाऊ सिंचाई योजना की आधारशिला रखी। 7.33 करोड़ रुपये से बंजार बाईपास रोड तथा औट से लारजी सड़क के रखरखाव पर 5.82 करोड़ व्यय होंगे। नई राहें, नई मंजिल योजना के तहत लारजी में 6.67 करोड़ रुपये से पांच मंजिला कैफेटेरिया भवन और सैंज में 7.84 करोड़ से आईटीआई भवन बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed