{"_id":"61520ae38ebc3e041e6fde41","slug":"person-with-son-in-law-died-in-road-accident-on-kullu-mandi-nh-kullu-news-sml385371549","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दामाद की मौत, ससुर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दामाद की मौत, ससुर घायल
विज्ञापन
Person with son-in-law died in road accident on Kullu-Mandi NH
कुल्लू। कुल्लू-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कलैहली के पास स्कूटी सवार ससुर और दामाद को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में दामाद की मौत हुई है और ससुर घायल है। एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया। जहां एक घायल को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
मामला सोमवार देर शाम आठ बजे का है। ससुर और दामाद दुकान को बंद कर बजौरा स्थित अपने क्वार्टर जा रहे थे। दुकान से महज 100 मीटर पहुंचते ही पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मारी और बिना रुके मौके से फरार हो गया। पुलिस मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय रियालुद्दीन पुत्र जहीरूद्दीन 2426 डी ब्लॉक जाकिर हुसैन गली -3 मेरठ सड़क हादसे में घायल हुआ है। जबकि, 25 वर्षीय नदीम पुत्र नौसाद गांव सौदा जिला गाजियाबाद की मौत हो गई है। घायल रियालुद्दीन ने बताया कि उनकी कलैहली बाजार में दुकान है। दुकान बंद कर वह दामाद के साथ क्वार्टर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर लगने से उनका स्कूटी पर नियंत्रण खो गया और सड़क किनारे गिर गए। पीछे बैठे दामाद का सड़क में सिर लगने के कारण वह गंभीर घायल हो गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस ने दुर्घटना में मामला दर्ज कर फरार आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।