फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   People's eyes examined in Sainj School

Kullu News: सैंज स्कूल में जांचीं लोगों की आंखें

Sun, 17 Mar 2024 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 17 Mar 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
People's eyes examined in Sainj School
सैंज (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैंज में रविवार को नेत्र रोग चिकित्सा शिविर लगाया गया। हंस फाउंडेशन की ओर से लगाए गए शिविर में सुबह से ही उपचार करवाने वालों की लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 200 से अधिक लोगों की आंखों की जांच की। जनरल ओपीडी में भी लोगों का उपचार किया गया। मरीजों को चश्में और दवाइयां निशुल्क वितरित की गईं। डॉ. कमल कपूर ने कहा कि 200 से अधिक लोेगों की आंखों की जांच की गई। संवाद
विज्ञापन


कलवारी में 23 ने किया रक्तदान

बंजार (कुल्लू)। रेडक्रॉस सोसायटी बंजार ने ग्राम पंचायत कलवारी में रक्तदान शिविर लगाया। रविवार को शिविर का शुभारंभ उपमंडलाधिकारी बंजार पंकज शर्मा ने किया। इसमें रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इसमें 23 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों का स्वास्थ्य भी विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जांचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों को स्वस्थ रहने के लिए दिनचर्या में बदलाव की जानकारी दी। उपमंडलाधिकारी पंकज शर्मा ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ रहता है। साथ ही आपके द्वारा किए गए एक यूनिट रक्तदान से तीन से चार जिंदगियों को बचाया जा सकता है। उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी दानियों का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed