फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   People were stranded for hours between Bhuntar and Manikaran.

Kullu News: भुंतर से मणिकर्ण के बीच घंटों फंसे रहे लोग

Mon, 02 Mar 2026 10:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
People were stranded for hours between Bhuntar and Manikaran.
अटल टनल रोहतांग के नार्थ पोर्टल में लगा पर्यटक वाहनों का जाम। पंजाब के पर्यटक नियमों को तोड़कर 
कुल्लू। होला मोहल्ला के लिए इन दिनों पंजाब से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। अधिक लोग मनाली और मणिकर्ण बाइक से पहुंच रहे हैं। ऐसे में जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन

खासकर भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर घंटों जाम लगने से आम लोगाें के साथ पर्यटकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सोमवार को भी मणिकर्ण मार्ग पर जरी से लेकर मणिकर्ण तक जाम लगा रहा। इसके अलावा कुल्लू-मनाली-केलांग हाईवे तीन पर भी इन लोगों ने अटल टनल में जाम लगाया। बड़ी संख्या में बाइक में सवार होकर आने वाले श्रद्धालु नियमों को दरकिनार कर रहे हैं। आगे निकलने की होड़ में जाम लगने से आम लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

भुंतर से मणिकर्ण के बीच बसों को दो से तीन घंटे लग रहे हैं। सोहन लाल, अनिल कुमार, दीपक, प्रेम लाल और सुनील ने कहा कि सरकार और प्रशासन को ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। यह लोग खुलेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि पुलिस नियमों का पालन न करने पर कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed