फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   People took to the streets in connection with Kalpana's death and surrounded the police station.

Kullu News: कल्पना की मौत मामले में सड़कों पर उतरे लोग, किया थाने का घेराव

Wed, 10 Dec 2025 04:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 10 Dec 2025 04:57 AM IST
विज्ञापन
People took to the streets in connection with Kalpana's death and surrounded the police station.
चार घंटे से भी ज्यादा समय तक थाना के बाहर दिया धरना
विज्ञापन

डीएसपी के समझाने पर ही माने, सास और ननद की गिरफ्तारी पर अड़े लोग

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। बलसारी गांव में विवाहित महिला कल्पना की आत्महत्या के मामले में अब महिलाएं सड़क पर उतर आई हैं। मंगलवार को सैकड़ों महिलाओं और लोगों ने आक्रोश रैली निकाली और मनाली थाना का घेराव किया। थाने में लगभग चार घंटे तक जमकर हंगामा हुआ। प्रदर्शनकारी हत्या का मामला दर्ज करने और मृतक की सास और ननद को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहे।
थाने के बाहर महिलाओं और अन्य प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गौरतलब है कि बलसारी क्षेत्र कि कल्पना ने अपने घर की तीसरी मंजिल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति और ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है और पति रवि ठाकुर गिरफ्तार भी किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को सैकड़ों महिलाएं सड़क पर उतर गईं। महिलाओं ने दोषी को फांसी दो, कल्पना अमर रहे, पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए मनाली शहर में रैली निकाली। मालरोड से पुलिस थाना तक रैली निकलने के बाद लगभग चार घंटे धरना दिया। थाने के बाहर प्रदर्शनकारी ननद और सास को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहे। महिलाओं का आरोप था कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। इसमें हत्या का मामला दर्ज होना चाहिए। थाना प्रभारी महिलाओं को समझाते रहे, लेकिन महिलाएं नहीं मानीं। इसके बाद डीएसपी खुद थाना पहुंचे। तब जाकर दोपहर लगभग तीन बजे महिलाएं शांत हुईं। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि तीन दिसंबर को महिला की आत्महत्या का मामले सामने आया था। पिता रेवती राम की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है । मृतका का पोस्टमार्टम नेरचौक में करवाया गया है और मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। ननद और सास ने अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की है। 15 दिसंबर को इसकी सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed