फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   People reached the temple while falling in the snow

बिजली महादेव पहुंचना श्रद्धालुओं के लिए बना मुसीबत

Tue, 01 Mar 2022 09:55 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 09:55 PM IST
विज्ञापन
People reached the temple while falling in the snow
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। शिवरात्रि पर्व के लिए बिजली महादेव मंदिर के कपाट महज दो दिन के लिए खुलते हैं। ऐसे में आराध्य देव बिजली महादेव के दर्शनों के लिए श्रद्धालु हजारों की संख्या में यहां पहुंचते हैं। इस साल भी शिवरात्रि पर्व पर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

पहले जाम और फिर पैदल रास्ते में बिछी बर्फ ने श्रद्धालुओं की खूब परीक्षा ली। बर्फ पर गिरते-फिसलते श्रद्धालु मंदिर तक पहुंचे। मंदिर पहुंचने पर ऐतिहासिक शिवलिंग के दर्शनों के लिए भी घंटों कतारों में खड़े रहना पड़ा। श्रद्धालुओं को खराहल घाटी की चोटी पर स्थित शिव शंकर के मंदिर तक पहुंचना मुसीबत बन गया। वामतट पर स्थित खराहल घाटी की मुख्य सड़क रामशिला से धार्ठ तक सिंगल लेन व तंग है। इसके कारण सुबह से ही जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। सड़क पर सात से दस किलोमीटर तक पूरा दिन जाम लगा रहा, जिससे सैकड़ों वाहनों में हजारों श्रद्धालु फंसे रहे। आलम यह रहा कि बिजली महादेव सड़क के अंतिम स्थान धार्ठ तक गाड़ियां ही नहीं पहुंच पाई। पेच्छा और चंसारी गांव में जाम लगने के कारण वाहनों की रफ्तार थम गई। इससे कई श्रद्धालु गाड़ियां छोड़ पैदल ही मंदिर तक पहुंचे। हालांकि करीब 25 किलोमीटर लंबी बिजली महादेव सड़क कई जगहों पर तंग है। वाहनों की संख्या अधिक होने पर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। दोपहर तक सड़क में लंबा जाम लगा। जाम के वीडियो बनाकर लोगों ने सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए। बिजली महादेव के दर्शन के लिए पहुंचे शुभम, रोविन, काका, सुमित, अंजलि, शिवानी, रीतिका ने कहा कि चंसारी गांव तक भी बस नहीं पहुंच पाई। इसके कारण उन्हें कई किलोमीटर का सफर पैदल करना पड़ा है। गौर रहे कि इस बीच पुलिस और होमगार्ड के जवानों को यातायात सुचारु रखने में पसीना बहाना पड़ा। उधर, एएसपी सागर चंद्र ने कहा कि ट्रैफिक सुचारु रखने के लिए पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed